Punjab Assembly Election Latest News: पंजाब के सियासी रण में एक्टर सोनू सूद कूद गए हैं. उनकी बहन मालविका सूद (Malvika Sood) मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) ने बहन के लिए प्रचार के दौरान कहा कि मेरी मां प्रोफेसर रहीं और उन्होंने जीवन भर बच्चों को पढ़ाया. मेरे पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे. यहां स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारी जमीनों पर बनाई गई हैं. ये हमारे खून में है.

सोनू सूद ने कहा कि मेरी बहन ने इससे ज्यादा जिम्मेदारी ली है. हमारे शहर में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन की सुविधा उनके जरिए ही दी गई थी. जहां तक शिक्षा और लोगों की मदद करने की बात है तो उन्होंने मोगा में बड़े पैमाने पर काम किया है. लोगों ने ही उन्हें सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया है.

सोनू सूद की बहन मालविका सूद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई थीं. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवतोज सिंह सिंह मालविका सूद के घर पहुंचे और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सोनू सूद भी घर पर ही मौजूद थे.

My mother, a professor, taught children all her life. My father was a social worker. Schools, colleges & dharamshalas here are constructed on our plots of land. So, it’s in our blood: Sonu Sood (1/2)

His sister Malvika Sood is Congress’ candidate from Moga#PunjabElections2022 pic.twitter.com/VyYhmuJY2h
— ANI (@ANI) January 24, 2022

मालविका क्या बोलीं?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मालविका सूद ने कहा था कि "बीते दिनों चन्नी साहब के फैसलों से पूरे पंजाब में उनकी वाहवाही हो रही है." इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है. हम सबको कांग्रेस को सबसे ऊपर ले जाना है. कांग्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया था, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी आगामी चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में सीएम का चेहरा बना सकती है.

बोल रहा पंजाब

वीडियो के साथ लिखा गया, "बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ." इस वीडियो में सोनू सूद खेत के पास बैठे नज़र आ रहे हैं. वो कहते है, "असली चीफ मिनिस्टर वो या असली राजा वो जिसको ज़बरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए. उसको संघर्ष न करनी पड़े. उसको बताना न पड़े कि मैं चीफ मिनिस्टर का उम्मीदवार हूं, मैं इसके लायक हूं. वो ऐसा होना चाहिए जो बैकबेंचर हो, उसको पीछे से उठाकर लेकर आएं और बोलें कि तू इसके काबिल है तुम बनो. वो जो बनेगा वो देश बदल सकता है."

ये भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2022: कभी सपा राज में बोलती थी ठाकुर नेताओं की तूती, अब टिकट के भी पड़े लाले, कहीं वजह ये तो नहीं

ये भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर का शायराना तंज- जनता सपा से पूरी तरह खफा है, अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया