ABP Cvoter Survey: क्या पंजाब में चली जाएगी कांग्रेस की सत्ता? AAP, अकाली दल और बीजेपी का जानें हाल

ABP Cvoter Survey for Punjab Election 2022: पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चुनावी तैयारियों के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस अंदरुनी गुटबाजी से भी जूझ रही है.  वहीं शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व को निशाने पर ले रही है. दोनों ही दल लगातार कैंपेन चला रही है.

जानें वोट फीसदी
इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. सर्वे में लोगों के मूड को समझने की कोशिश की गई है. ABP Cvoter Survey के मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 28.5 फीसदी, एसएडी को 21.8 फीसदी, आप को 35.1 फीसदी, बीजेपी को 7.3 फीसदी और अन्य को 7.0 फीसदी वोट मिल सकता है.

2017 के चुनाव में कांग्रेस को 38.5 फीसदी, अकाली दल को 25.2 फीसदी, आप को 23.7 फीसदी, बीजेपी को 5.4 फीसदी और अन्य को 7.2 फीसदी वोट मिले थे.

जानें सीटों के बारे में
सीटों की बात करें तो ABP Cvoter Survey के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में जबरदस्त सफलता मिल सकती है और वह सरकार बना सकती है. पंजाब में विधानसभा कि 117 सीटें हैं. आप को  51 से 57 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 38 से 46, एसएडी को 16 से 24,  बीजेपी और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है.

पंजाब में किसे कितनी सीट ?

कुल सीट- 117

कांग्रेस 38-46
आप  51-57
अकाली दल 16-24
बीजेपी- 0-1
अन्य-0-1

2017 के आंकड़े
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77, अकाली दल को 15, आप को 20, बीजेपी को तीन और अन्य को दो सीटें मिली थी.

बता दें कि पंजाब में करीब एक साल से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. यही नहीं राज्य के किसान दिल्ली की सीमाओं पर भी 9 महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि इन आंदलनों का चुनाव में क्या प्रभाव पड़ता है.

नोट- में विधानसभा की सभी 117 सीटों पर 13120 लोगों से बात की गई है.  ये सर्व एक अगस्त 2021 से दो सितंबर 2021 के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.

ABP Cvoter Survey: पंजाब चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा और कैप्टन अमरिंदर के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं लोग? जानें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News