UP Election 2022: यूपी में चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. कल ही लखनऊ में किए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था. इसी क्रम में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी सामने आकर सामजवादी पार्टी पर तंज कसा है.

दरअसल योगी ने अपने एक ट्वीट में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, "जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है. उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए. वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है. "

जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए।

वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2022

संबित पात्रा ने अखिलेश और कांग्रेस पर साधा था निशाना

बता दें कि कल ही संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित प्रदेश है. साल 2017 के बाद यूपी में विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है. वहीं सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है.'

पात्रा आगे कहते हैं कि अखिलेश को पाकिस्तान भारत का दुशमन नहीं लगता. लगना भी नहीं चाहिए क्योंकि जिसे जिन्ना से प्रेम हो वह पाकिस्तान से प्रेम को कैसे इनकार कर सकता है. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कसाब को स्टार प्रचारक बना दिया है. याकूब मेमन अगर जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी टिकट दे देते.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट