ABP Cvoter Survey for Uttarakhand Election 2022: साल 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके आम आदमी पार्टी ने चुनावी रणभेरी भी बजा दी है. तो वहीं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता चुनावी रणनीति बनाने भी पहुंचने लगे हैं. तो वहीं अरविंद केजरीवाल भी लगातार लुभावने वादे कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी भी लगातार अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है.

इन सबके बीच आपके चैनल एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर जनता का मूड जाना है. सर्वे के मुताबिक साढ़े चार साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी बीजेपी की पकड़ कमजोर नहीं हुई है. बीजेपी एक बार फिर से अपने दम पर उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज हो सकती है.

[yt]https://youtu.be/odmHZVWb7ws[/yt]

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 32.6 फीसदी, बीजेपी को 43.1 फीसदी, तो वहीं आम आदमी पार्टी को 14.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में 9.7 फीसदी वोट जाता दिख रहा है.

कुल सीटें- 70

किसे कितने वोट ?
बीजेपी- 43.1%
कांग्रेस- 32.6%
आप- 14.6%
अन्य- 9.7%

उत्तराखंड के सर्वे के मुताबिक वोट शेयर को अगर सीटों में तब्दील करें तो बीजेपी को 44-48, कांग्रेस को 19-23, तो वहीं आम आदमी पार्टी को शून्य से चार सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें आ सकती हैं.

किसे कितनी सीट ?

बीजेपी- 44-48
कांग्रेस- 19-23
बीएसपी- 12-16
आप- 0-4
अन्य- 0-2

नोट- सर्वे में उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 15 हजार 850 लोगों से बात की गई है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट