Grenade Attacks In Jammu kashmir: गणतंत्र दिवस (Republic Day) से एक दिन पहले यानि मंगलवार को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) को दहलाने की कोशिश की. आतंकियों (Jammu kashmir) की ओर से हरि सिंह हाई स्ट्रीट क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड (Grenade) फेंका गया. अधिकारियों ने बताया कि इस ग्रेनेड हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फट गया. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाशी शुरू कर दी है.

जवानों की कोशिश है कि जल्द से जल्द आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया जाए. हालांकि, इस संबंध में यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि कितने आतंकियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और आतंकी किस तरफ भागे हैं. बता दें कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

ग्रेनेड हमले के बाद आसपास के दुकानों के कांच टूटकर गिर गए. हमले के बाद मैके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागते दिखाई देने लगे. वहीं मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर हालात को काबू में करने की कोशिश की.

पुलिस की ओर से गश्ति अभियान तेज कर दी गई है. जवानो की कोशिश है कि जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जाए या समय रहते उस पर काबू पा लिया जाए. इसके लिए पुलिस के खुफिया अधिकारी भी मुस्तैदी के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं और पल-पल की जानकारी साझा कर रहे हैं.

इधर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस गाड़ियों की भी तलाशी ले रही है. सड़कों पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है.

Republic Day 2022 की पूर्व संध्या पर प्रेसिडेंट मेडल फॉर पुलिस का हुआ एलान, जानें किसे क्या मिला

राजपथ पर 73वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारी पूरी, खास मेहमान से लेकर फ्लाई पास्ट तक के बारे में जानें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया