Buddhadeb Bhattacharjee On Padma Awards: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण सम्मान लेने से किया इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे पद्म भूषण सम्मान दिया जा रहा है, तो मैं इसे अस्वीकार कर रहा हूं. मंगलवार देर शाम ही केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया, जिसमें बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण देने का एलान हुआ है.

बुद्धदेव भट्टाचार्य ने अपने एक बयान में कहा, "मैं पद्म भूषण अवॉर्ड के बारे में कुछ नहीं जानता. मुझे किसी ने इसके बारे में बताया भी नहीं है. अगर मुझे पद्म भूषण दिया जा रहा है तो मैं इसे अस्वीकार करता हूं."

CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह को पद्म विभूषण देने का एलान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह और हाल ही में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को मंगलवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई. वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई.

अजब यूपी की गजब सियासत: इन नेताओं का है बाप-बेटी-भाई-भाई का रिश्ता, कोई सपा में चमका रहा राजनीति, कोई बीजेपी सांसद

Republic Day: दिल्ली सरकार ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, CM केजरीवाल का एलान- कार्यालय में अंबेडकर और भगत सिंह की लगेंगी तस्वीरें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया