Republic Day Parade 2022: घर बैठे मोबाइल और टीवी पर इस तरह लाइव देखें गणतंत्र दिवस की परेड और पूरा कार्यक्रम

73rd Republic Day Parade Live Telecast: आज भारत का 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) है. हर साल गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) के मौके पर राजपथ (Rajpath) पर परेड निकाली जाती है. इस परेड का लोगों में अलग ही क्रेज रहता है. इसे देखने के लिए लोग राजपथ पर बड़ी संख्या में जुटते हैं, लेकिन कोरोना (Corona) की वजह से इस बार सीमित संख्या में ही लोगों की उपस्थिति वहां तय की गई है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग चाहकर भी परेड देखने राजपथ नहीं जा सकेंगे. अगर आप भी उन लोगों में हैं जो परेड देखने का मन बना रहे थे, तो निराश न हों. इस बार परेड को लेकर खास व्यवस्था की गई है. हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे इसे ऑनलाइन (Online Parade) और टीवी (TV) पर देख सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) आज सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. इस बार न सिर्फ दर्शकों की संख्या सीमित की गई है, बल्कि इस बार सेना के जवानों की संख्या, झांकियों की संख्या और अन्य गेस्ट की संख्या भी घटाई गई है.

ये भी पढ़ें : Watch: दिल्ली की ठंड में परेड से पहले IPL ट्यून पर कुछ इस तरह भारतीय सेना के जवानों का जोश हुआ गर्म

इस तरह देख सकते हैं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

इस बार परेड (Parade Live Streaming ) को दिखाने के लिए खास व्यवस्था की गई है. इस बार मोबाइल (Mobile) से आसानी से पूरी परेड का मजा लिया जा सकता है. 26 जनवरी का कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे से शुरू हो जाएगा. आप इसे दूरदर्शन (Doordarshan) के ऑफिशियल यूट्यूब (Youtube) चैनल पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा प्रसार भारती (Prasar Bharati) के यूट्यूब चैनल पर भी आप पूरी परेड को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा भारत सरकार के MyGov पोर्टल पर जाकर भी आप लाइव परेड देख सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

ये भी पढ़ें : Republic Day 2022 Live: आज देश मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, परेड में पहली बार 5 राफेल समेत 75 विमानों का होगा ‘फ्लाई-पास्ट’

टीवी पर यहां देखें पूरी परेड

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग (Republic Day Live Streaming)  के अलावा आप गणतंत्र दिवस (Republic Day Telecast) की परेड को टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं. टीवी पर आप दूरदर्शन चैनल पर इसे देख सकते हैं. यह चैनल सभी डीटीएच (DTH) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News