बीजेपी का ऑफर मिलने पर जयंत चौधरी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बुधवार को पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं के साथ बैठक की. यह बैठक बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर हुई. बैठक के बाद वर्मा ने कहा कि जयंत चौधरी जी ने एक गलत रास्ता चुना है यहां के समाज के लोग उनसे बात करेंगे और उनको समझाएंगे. हमारा दरवाज़ा उनके लिए खुला है. हम तो चाहते थे कि वो हमारे घर में आए लेकिन उन्होंने दूसरा घर चुना है.

उनके इस बयान के फौरन बाद जयंत चौधरी ने ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ”न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!”

बता दें कि जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है और दोनों ही पार्टी पश्चिमी यूपी में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है.

न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!
— Jayant Singh (@jayantrld) January 26, 2022

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News