UP Election News: यूपी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस (INC) ने बुधवार को 89 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की जिसमें 37 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी तीसरी सूची में भी महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कुछ महीने पहले एलान किया था कि पार्टी यूपी चुनावों में 40% टिकट महिलाओं को देगी. उसी के अनुसार अब तक लिस्ट जारी की गई हैं.

कांग्रेस की तीसरी सूची के मुताबिक, बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को टिकट दिया गया है. इनके अलावा कई और महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले पार्टी ने गत 20 जनवरी को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल थीं. पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था.

देखें कांग्रेस की तीसरी लिस्ट

Congress releases third list of 89 candidates for Uttar Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/XdJtZwXMmI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 26, 2022

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे. इस बार प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ रही है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा.पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा. 10 मार्च को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: जाट नेताओं ने अमित शाह के सामने रखीं ये 2 मांगे, BJP ने जयंत चौधरी को दिया ये बड़ा ऑफर

RRB-NTPC Result: विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका और अखिलेश, जानिए अबतक की बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया