Ghaziabad. Corona Virus के बढ़ते संक्रमण और ईद उल फितर के कारण Section-144 की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है जबकि पहले यह पांच मई तक लागू था। डीएम अजय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस आदेश के बाद जिले में 31 मई तक किसी भी प्रकार के आयोजनों और समारोहों पर रोक लगी रहेगी।
डीएम ने बताया कि धारा 144 के तहत जिले में सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल संबंधी आयोजन, किसी प्रकार की प्रदर्शनी, रैली, जुलूस पर रोक पहले की तरह लगी रहेगी। सभी धार्मिक व पूजा स्थल लोगों के लिए बंद ही रहेंगे।
सार्वजनिक स्थानों पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों की सभा नहीं की जाएगी। आदेश के मुताबिक पैंसठ वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति व 10 साल से कम आयु के बच्चों को घर से निकलने पर पाबन्दी है। सैलून, मॉल, सिनेमाघर, स्पॉ, जिम, खेल कांप्लेक्स, स्वीमिंग पूल में बंद ही रहेंगे व फोर व्हीलर में डाइवर के अतिरिक्त दो व्यक्ति और टू-व्हीलर पर दो व्यक्ति मान्य होंगे। Ghaziabad के सभी स्कूल व कॉलेज अगले आदेशों तक बंद ही रहेंगे।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार





