Bank Fraud Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गाजियाबाद की बैंकों से 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर विदेश भागे आरोपी को 3 साल बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ साल 2018 में लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था, जिसके आधार पर आरोपी को आज दुबई से वापस जयपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक सीबीआई ने शरद गुप्ता के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे. यह मामले बैंक धोखाधड़ी से संबंधित थे. इनमें 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था. यह मामले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मिड कॉरपोरेट शाखा कौशांबी गाजियाबाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए थे. आरोप था कि आरोपी ने धोखाधड़ी के दौरान इन बैंकों से विभिन्न क्रेडिट सुविधाएं साल 2017 में प्राप्त की थीं. उसने बैंकों से जिस काम के लिए रकम ली थी उस काम में भी रकम नहीं लगाई गई.

सीबीआई के मुताबिक आरोपी ने स्टॉक की बिक्री आय बैंक खाते में जमा नहीं की और पैसों को अन्यत्र भेज दिया. इसके साथ ही आरोपी ने बैंक को पैसे वापस ना लौटाने पड़े इसके लिए अनेक तरह से धोखाधड़ी की. जब इस मामले में जांच शुरू हुई तो आरोपी विदेश भाग गया. सीबीआई ने साल 2018 में उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया था.

सीबीआई के अनुरोध पर आज जयपुर हवाई अड्डे पर मौजूद आप्रवासन अधिकारियों ने शरद गुप्ता को हिरासत में ले लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जहां से सीबीआई ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. सीबीआई के मुताबिक आरोपी शरद गुप्ता को गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया जा रहा है जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

कोरोना से मौत पर मुआवजा देने की नीति न बनाने पर केंद्र को फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जब तक आप कुछ करेंगे, तीसरी लहर भी बीत चुकी होगी'

Afghanistan News: मुल्ला बरादर को मिलेगी अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार की कमान- रॉयटर्स

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया