देशभर में जल्द खुलेंगे Schools? मॉडल तैयार कर रही है केंद्र सरकार

Schools Reopen: केंद्र सरकार की ओर से कोरोना (Corona) वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल (Protocol) का पालन करते हुए ऑफलाइन (Offline) कक्षाओं के लिए स्कूलों (School) को क्रमबद्ध तरीके से खोलने के वास्ते एक मॉडल पर काम कर रही है. वायरस (Virus) के नए ओमीक्रोन (Omicron) वेरिएंट के सामने आने के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गयी हैं. कोरोना वायरस (Covid) महामारी के कारण, छात्र कुछ संक्षिप्त समय को छोड़कर लगभग दो वर्षों से ज्यादातर ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं.

उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, ”जैसा कि माता-पिता स्कूलों को खोलने की मांग कर रहे हैं, केंद्र सरकार कोविड से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है.” कुछ अन्य राज्यों में भी इसी तरह की मांग की गई है, हालांकि अभिभावकों का एक अन्य वर्ग ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने के पक्ष में रहा है.

महामारी विज्ञानी और सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ चंद्रकांत लहरिया और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष यामिनी अय्यर के नेतृत्व में माता-पिता के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर 1,600 से अधिक अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्कूलों को फिर से खोलने की मांग की गई थी.

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान 2,86,384 कोरोना के नए मामले सामने आए जबकि 573 मरीजों की मोत हो गई. नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 लाख 2 हजार 472 हो गई है. कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी से बढ़कर 19.5 फीसदी हो गया है. पिछले चौबीस घंटे के दौरान 14 लाख 62 हजार 261 लोगों को कोरोना टेस्ट कराया गया. अब तक देश में 72 करोड़ 21 लोगों लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है.

Punjab Elections: बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानें- कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Ghaziabad में Rajnath Singh बोले- चौधरी चरण सिंह के प्रति मेरी आस्था रही है, कृषि कानून पर भी दिया बयान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News