UP-Uttarakhand Assembly Election 2022: यूपी और उत्तराखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी तक की जाएगी और नाम वापसी 31 जनवरी तक हो सकेगी. दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 9 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, बदांयू, शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान होगा.

500 लोगों के साथ खुले स्थानों पर जनसभाएं कर सकते हैं नेता

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राजनीतिक दल और उम्मीदवार आज से अधिकतम 500 लोगों के साथ खुले स्थानों पर जनसभाएं कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने 22 जनवरी को भौतिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था. हालांकि आयोग ने उन क्षेत्रों में 500 लोगों तक की सीमा के साथ भौतिक सभाएं करने की अनुमति दी थी जहां पहले दो चरणों में मतदान होने हैं.

आयोग ने कहा था कि 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में राजनीतिक दल और उम्मीदवार 28 जनवरी से ‘भौतिक जनसभाएं’ कर सकते हैं. चुनाव निकाय ने पहले ही राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 लोगों या किसी हॉल की क्षमता का 50 प्रतिशत के साथ ‘इनडोर’ बैठकें करने की अनुमति दी थी.

यूपी में पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होगा. आयोग ने कहा था कि दूसरे चरण के मतदान के लिए एक फरवरी से जनसभाएं की जा सकती हैं. दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है.

यह भी पढ़ें-

RRB-NTPC Result: परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आज छात्र संगठनों का बिहार बंद, दिल्ली से हावड़ा तक स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा गई

Punjab Election 2022: BJP ने Navjot Singh Sidhu के खिलाफ IAS अधिकारी रहे जगमोहन सिंह को बनाया उम्मीदवार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया