UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा अध्यक्ष बोले- BJP का राजनीतिक पलायन होगा

Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary Joint PC: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने आज मुजफ्फरनगर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं. यह प्रेस कांफ्रेंस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जयंत चौधरी को सपा के साथ गठबंधन छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने का निमंत्रण देने के बाद हो रही है.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ”मैं कई घंटे हेलिकॉप्टर में बैठा रहा. रिफिल करवाना पड़ा. देरी का कारण मुझे नहीं बताया गया. आज जयंत चौधरी और हम लोग विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का भी है जो किसानों को संपन्न बनाना चाहते थे.”

पूर्व सीएम ने कहा कि तीन कानून बिना किसानों के रायशुमारी के लाए गए. किसानों ने एक होकर सरकार को कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया. तीन कानून को वोट के लिए वापस लिए हैं. किसानों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कोई भी ऐसा कानून यूपी में लागू नहीं हो पाएंगे. बिजली 300 यूनिट मुफ्त होगी और एमएसपी की खरीद के लिए सरकारी इंतजाम करने होंगे, वो हम करेंगे.

हेलिकॉप्टर से उड़ान भड़ने के बाद Akhilesh Yadav बोले- समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी अपना संकल्प पढ़ें कि उसने अपने वादे को पूरा किया क्या? इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है. आरएलडी और एसपी मिलकर बीजेपी को हराने जा रही है. हम दोनों किसानों के बेटे हैं. किसानों के हक  के लिए आखिरी हक तक लड़ेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. एसपी और आरएलडी मिलकर के किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे. बीजेपी अभी भी पुराने मुद्दे को ही उठा रही है. अखिलेश यादव ने कैराना में पलायन से जुड़े बीजेपी के आरोपों पर कहा कि बीजेपी का इस बार राजनीतिक पलायन होगा. बाबा सीएम को पलायन हो गया है. बीजेपी ने उन्हें घर भेज दिया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग पर्चा भी बांट रहे हैं तो कोरोना फैलाने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर चुनाव आयोग को रोक लगानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

केजरीवाल बोले- पंजाब को रेत चोर नहीं, ईमानदार CM चाहिए, भगवंत मान आज तक किसी से 25 पैसे नहीं लिए

SC से 12 BJP विधायकों को सस्पेंड करने का फैसला रद्द, फडणवीस बोले- सत्यमेव जयते, जानें किसने क्या कहा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News