MP के सीएम Shivraj Singh बोले- राज्य में कोरोना का पीक गुजर गया, जल्द स्कूल खोलने के दिए संकेत

Covid-19 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण का ‘पीक’ (Peak) निकल चुका है. जल्द ही राज्य सरकार बैठक कर कोरोना के हालातों की समीक्षा करेगी. इसके बाद स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश सरकार की कोशिश से राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है. उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण की वजह से इस बार हालात ठीक रहे और कोरोना पर काबू पाने में सफलता मिली.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोरोना का जो पीक था वह गुजर गया है. उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में बहुत बेफ़िक्र तो नहीं हूं. कोरोना के मामलों में कमी आने लगी है. इस मामले में विस्तृत समीक्षा 30 और 31 जनवरी को होने वाली बैठक में की जाएगी. इस दौरान केंद्र सरकार से भी राय ली जाएगी और विशेषज्ञों से बातचीत के बाद राज्य सरकार कोई कदम उठाएगी."

Corona Variant: चमगादड़ों में पाए गए NeoCov कोरोना ने बढ़ाई दहशत, चीन के वुहान से मिली चेतावनी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में स्कूल किस तरह खोले जाएंगे, इस पर आगामी बैठक में फैसला ले लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार प्रदेश में बेहतर टीकाकरण की वजह से कोरोना का प्रकोप ज्यादा नहीं रहा. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक अधिकतर वयस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. इसके अलावा 73% किशोर भी वैक्सीन लगवा चुके हैं. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7,763 नए मामले आए, जबकि 10,016 लोग रिकवर हुए. वर्तमान में रिकवरी रेट 90.08% है. प्रदेश में अब एक्टिव केस 67,945 रह गए हैं, जिसमें 1,418 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रतिबंधों में छूट देने का सिलसिला शुरू हो गया है. तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर सरकार ने स्कूल खोलने का एलान किया है. हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में कोरोना का कहर जारी है और इस वजह से सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः WATCH: सेना के क्रैश हुए Aircraft के साथ ये क्या करने लगी भीड़, माथा पीट लेंगे आप, उड़ जाएंगे होश!

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News