ABP CVoter Election Survey 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम शुरू हो चुका है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) जीत के दावे के साथ चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं. सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए आए दिन नए नए दावे और वादे भी कर रहे हैं. हालांकि किसका दावा सच साबित होगा इसका फैसला तो जनता करेगी.

यूपी में सियासी हलचल बढ़ चुकी है ऐसे में लोग इस बात को जानने को बेताब हैं कि इस बार सत्ता किसे मिलेगी? ऐसे में एबीपी न्यूज़ न्यूज़ ने यूपी में सी वोटर के साथ मिलकर जनता का मूड जानने के लिए सर्वे किया है. सर्वे में लोगों से उनका मत जानने का प्रयास किया गया है कि इस बार वो किसे वोट देने का मन बना रहे हैं. ताज़ा सर्वे के आंकड़ों पर नज़र डालें तो इस बार भी बीजेपी सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार दिख रही है. हालांकि समाजवादी पार्टी लगातार सर्वे में उसे चुनौती देती दिख रही है. उसे इस बार उसे 2 फीसदी वोटों की बढ़त मिली है, जबकि बीजेपी का एक फीसदी वोट बढ़ा है. वहीं, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी काफी पीछे नज़र आ रही है.

यूपी का चुनावी सर्वे
कुल सीट 403
Cvoter का सर्वे

BJP+ 43%
SP+ 35%
BSP 13%
कांग्रेस 7%
अन्य 2%

31 दिसंबर 15 जनवरी 22 जनवरी आज
BJP+ 41% 41% 42% 43%
SP+ 33% 34% 33% 35%
BSP 12% 12% 12% 13%
कांग्रेस 8% 8% 7% 7%
अन्य 6% 5% 6% 2%

नोट: यूपी में पहले चरण के चुनाव का नामांकन हो चुका है. तमाम राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नाम का एलान कर रही हैं. सात फेज में यूपी में वोट डाले जाएंगे. पहले दौर की वोटिंग 10 फरवरी को होगी. सीएम योगी गोरखपुर से लड़ेंगे तो अखिलेश यादव का मैनपुरी की करहल से लड़ना तय हो गया है. ऐसे में abp न्यूज के लिए सी वोटर ने साप्ताहिक सर्वे कर लोगों का मूड जाना है. ये ताज़ा सर्वे 21 से 27 जनवरी के बीच किया गया है जिसमें 15 हजार 56 लोगों से बात की गई है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया