Uttar Pradesh Election 2022 Survey: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पश्चिमी यूपी के वोटरों पर हर पार्टी की खास नज़र है. पहले चरण में पश्चिमी यूपी में वोट डाले जाएंगे. हाल ही में बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 250 जाट नेताओं से मुलाकात कर वोट देने की अपील की और साथ इशारों में जयंत चौधरी को बीजेपी में आने का न्योता भी दिया. हालांकि आरएलडी के मुखिया ने फौरन ही पलटवार करते हुए बीजेपी पर ही निशाना साध दिया.

ऐसे में जब सभी की पश्चिमी यूपी पर निगाहें हैं तो एक सवाल बड़ा हो जाता है कि यहां सबसे बड़ा मुद्दा क्या है. इस बड़े सवाल का जवाब एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के ज़रिए तलाश करने की कोशिश की है. सर्वे में यूपी की जनात से पूछा गया कि पश्चिमी यूपी में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ? इस पर 21 फीसदी लोगों ने कैराना को सबसे बड़ा मुद्दा बताया. इसके अलावा 48 फीसदी लोगों ने कहा कि यहां किसान सबसे बड़ा मुद्दा है, जबकि 31 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं.

पश्चिमी यूपी में सबसे बड़ा मुद्दा क्या ?

कैराना – 21%
किसान – 48%
पता नहीं – 31%

किसान आंदोलन की वजह से पश्चिमी यूपी अहम हो जाता है. यहां बड़ी संख्या में किसान वोटर हैं. इसके अलावा कैराना में कथित पलायन के मुद्दे को लेकर भी फिर राजनीति हो रही है, ऐसे में ये देखना होगा कि आने वाले दिनों में जब वोटिंग होगी तो जनता किन मुद्दों पर अपना मतदान करेगी.

UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 24 महिलाओं को भी मिला टिकट

UP Election 2022: बुलंदशहर में बोले CM Yogi- हमारी सरकार न केवल गुंडों को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया