Delhi Corona Cases: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी, संक्रमण दर भी गिरा, 30 और लोगों की मौत

Delhi Corona Cases Update: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के भारत में आने के साथ ही दिल्ली में लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी. हालांकि पिछले कुछ दिनों से कड़ी पाबंदियां लागू होने के चलते दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी देखी जा रही है और ये सिलसिला रविवार को भी जारी है. इसके साथ ही संक्रमण दर में भी कमी आई है. शनिवार को दिल्ली में संक्रमण दर 7.41 फीसदी थी, जो कि आज घटकर 6.37 हो गई है.

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 3 हज़ार 674 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 30 मरीज़ों की मौत हुई है, जिसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 25 हज़ार 827 तक जा पहुंचा है. दिल्ली में ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 21 हज़ार 490 कोरोना के एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 6,954 मरीज़ ठीक हुए हैं.

पिछले कुछ दिनों में घट रहे केस

आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 4483 नए कोरोना के मामले सामने आए थे. वहीं, राज्य में 28 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पाजिटिविटी रेट 7.41 फीसदी थी. इससे पहले शुक्रवार को कोविड-19 के 4044 नए मामले आए थे और 25 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 8.60 प्रतिशत थी. गुरुवार को राजधानी में कोविड-19 के 4291 मामले सामने आए थे और 34 मरीजों की संक्रमण से जान गई थी. तब संक्रमण दर 9.56 प्रतिशत थी. इसके अलावा दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 7498 नए मामले आए और 29 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी. तब संक्रमण दर 10.59 प्रतिशत थी.

UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 24 महिलाओं को भी मिला टिकट

UP Election 2022: बुलंदशहर में बोले CM Yogi- हमारी सरकार न केवल गुंडों को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News