Shiv Sena Backs Utpal Parrikar: शिवसेना ने गोवा की पणजी विधानसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का समर्थन करने का फैसला किया है. पार्टी उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. उत्पल इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. गोवा में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. शिवसेना सांसद संजय राउत ने सभी विपक्षी दलों से आग्रह किया था कि अगर बीजेपी उत्पल को टिकट नहीं देती है तो वे उनका (उत्पल पर्रिकर) समर्थन करें.

संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा कि हम अपनी बात पर अड़े हैं. पणजी से शिवसेना के उम्मीदवार शैलेंद्र वेलिंगकर ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. इतना ही नहीं, हमारे कार्यकर्ता उत्पल पर्रिकर का पूरा समर्थन करेंगे. हम मानते हैं कि पणजी के लिए लड़ाई सिर्फ चुनावों से ज्यादा है.

संजय राउत के ट्वीट में उत्पल पर्रिकर का एक बयान भी शामिल है, जिसमें वह मोनसेरेट को टिकट देने के लिए बीजेपी की आलोचना करते हुए दिखाई दिए. उत्पल ने कहा था कि आप स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट देंगे? उत्पल पर्रिकर का कहना है कि वह पणजी में बीजेपी के उम्मीदवार को हराने के लिए अपने राजनीतिक जीवन को दांव पर लगा रहे हैं. गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का 2019 में निधन हो गया था. वह 25 साल तक पणजी के मेयर रहे.

उत्पल को आप और शिवसेना का सपोर्ट

उत्पल पर्रिकर को शिवसेना और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) का खुला समर्थन मिला है. बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने पहले कहा था कि उत्पल को टिकट से वंचित नहीं किया गया था, वास्तव में उन्हें दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी. उत्पल पर्रिकर ने पिछले हफ्ते बीजेपी छोड़ दी थी, जब उन्हें पणजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया था. उनके पिता मनोहर पर्रिकर ने पणजी का प्रतिनिधित्व ने 1994 से 2019 तक किया था.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: पूर्व सपाई और अब केंद्रीय मंत्री अखिलेश को सपा के गढ़ में ही देंगे टक्कर, जानिए एसपी बघेल के बारे में सबकुछ

Elections 2022: चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को बड़ी राहत, तय संख्या के साथ जनसभा की मंजूरी – जानिए पूरा ब्योरा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया