Corona Booster Dose: कोविड महामारी (Covid) में कभी ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder), तो कभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) के बाद अब साइबर ठग (Cyber Thugs) बूस्टरडोज (Corona Booster Dose) के नाम पर लोगो को चूना लगा रहे हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने ओमीक्रोन (Omicron) बूस्टर डोज के नाम पर ठगी करने वाले 3 लोगो को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह की गिरफ्तारी से अब तक 24 मामलों का खुलासा हुआ है जिनसे इन्होंने बूस्टर डोज के नाम पर ठगी की है. दिल्ली पुलिस ने इनके 8 बैंक एकाउंट को भी बंद करवाया है जिनमे में ये झांसा देकर पैसा डलवाते थे. पुलिस ने इनके 4 डेबिट कार्ड, 1 चेक बुक और 6 मोबाइल भी बरामद किये हैं.

बूस्टर डोज के नाम पर जालसाजी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये गैंग अपने आप को सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर बूस्टर डोज के नाम पर पहले कॉल करता और विश्वास में में लेने के बाद फ़ोन कॉल के दौरान अपॉइंटमेंट लेने के लिए व्हाट्सएप्प कॉन्फ्रेंस कॉल जॉइन करने के लिए कहता. कोई शख्स जैसे ही कॉन्फ्रेंस कॉल ज्वाइन करता उसका व्हाट्सप एकाउंट हैक हो जाता. जिसके बाद ये गैंग पीड़ित के कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद रिश्तेदार और दोस्तों को पैसों की मदद का मैसेज करके उनसे यूपीआई के जरिये अपने एकाउंट में पैसा डलवा लेता था.

चीटिंग के मामलों का हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्होंने इस गिरोह का भंडाफोड़ दिल्ली के आरके पुरम इलाके के रहने वाले एक शख्स की शिकायत पर किया था. जांच के दौरान इस गिरोह के अभी तक दो दर्जन से ज्यादा मामलों में शामिल होने की बात पता चली है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मनीष कुमार ने बताया कि करीब 1 साल पहले उसने यूट्यूब पर व्हाट्सएप हैक करने का तरीका सीखा था जिसके बाद से ही वह लगातार लोगों के साथ इस तरह से चैटिंग कर रहा था.

Budget 2022: सेना ने सरकार को सौंपी ‘विशलिस्ट’, पाक-चीन से सीमा विवाद के बीच कितना बढ़ेगा बजट?

9 राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग, केंद्र का जवाब दाखिल न होने पर नाराज़ SC ने लगाया जुर्माना

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट