Union Budget 2022: संसद में मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया जाएगा. उससे पहले आज ऑल पार्टी मीटिंग हुई है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि बजट सत्र के पहले आधे हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

सोमवार को हुई ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान कई दलों ने पेगासस जासूसी के मुद्दे को उठाया, जिससे साफ है कि बजट सत्र में हंगामा होना तय है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक में हमने ये साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है और बजट सत्र के पहले चरण में बजट से जुड़े मुद्दे ही उठाए जाएं.

Pegasus के मुद्दे पर खुद विपक्षी पार्टियां ही सुप्रीम कोर्ट गई थीं। यह मामला अब माननीय सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है। ऐसे में इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।#BudgetSession2022 pic.twitter.com/Pz1Fta0l1m
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) January 31, 2022

प्रह्लाद जोशी ने सर्वदलीय बैठक को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज की सर्वदलीय बैठक में 25 पार्टियों ने हिस्सा लिया था. उन्होंने बताया कि बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि बजट सत्र के पहले चरण में केवल राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा हो.

प्रल्हाद जोशी ने कहा, "अगर सदन सुचारु रूप से चलाने में सहयोग किया जाता है तो सत्र के दूसरे हिस्से में बाकी सभी मुद्दों पर भी हम चर्चा के लिए तैयार हैं. सभी नेताओं ने कहा है कि हम चर्चा में शामिल होना चाहते हैं. ये सदन सुचारु रूप से चलेगा, ऐसी मैं उम्मीद करता हूं."

UP Election 2022: BJP ने Akhilesh Yadav के खिलाफ Karhal सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करते नजर आए सांसद

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट