Manipur Election Update: मणिपुर विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है. पिछली बार चुनाव जीतने वाले विधायक पी. शरतचंद्र ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता एन बीरेन और एन जॉयकुमार ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली. बीजेपी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान करते वक्त का दावा किया था कि पार्टी में सब कुछ ठीक है, लेकिन हालात कुछ और नजर आ रहे हैं.

मोइरंग सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शरतचंद्र ने बीजेपी पर पुराने लोगों के बजाय नए लोगों को तवज्जो देने का आरोप लगाया. वह साफतौर पर एम पृथ्वीराज की ओर इशारा कर रहे थे, जो पिछले साल कांग्रेस से बीजेपी में आए थे और उन्हें मोइरंग से बीजेपी ने टिकट दे दिया. पृथ्वीराज पिछले चुनाव में शरतचंद्र से 400 से भी कम वोटों से हार गए थे. पूर्व मंत्री बीरेन और जॉयकुमार ने भी टिकट न मिलने के बाद बीजेपी का दामन छोड़ दिया. मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में होंगे. वहीं 10 मार्च को नतीजे आएंगे.

ABP Opinion Poll: अखिलेश CM बने तो डिप्टी सीएम कौन होगा, जयंत, आजम या ओम प्रकाश राजभर? जनता ने दिया हैरान करने वाला जवाब

कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भक्त चरण दास ने इन तीनों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में 60 में से 40 सीट पर जीत हासिल करेगी. दो अन्य बीजेपी नेता थंगजाम अरुण कुमार और टी वृंदा आज जद (यू) में शामिल हो गए. कांग्रेस ने मणिपुर में सत्तारूढ़ बीजेपी से मुकाबला करने के लिए पांच अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन के नाम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः UP Election: टिकट कटा तो बागी हुए बीजेपी विधायक अजय प्रताप, सपा नेता से मुलाकात के बाद किया बड़ा एलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया