CBI Action in Punjab: सीबीआई (CBI) ने पदोन्नति कराने के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी परमजीत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है. पंजाब रोडवेज में निदेशक पद पर तैनात परमजीत सिंह को सीबीआई ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपए की नगदी भी बरामद हुई है. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक परमजीत सिंह चंडीगढ़ में निदेशक पद पर तैनात है. शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया था कि उसकी पदोन्नति महाप्रबंधक पद पर होने वाली थी और इस बाबत गठित विभागीय पदोन्नति कमेटी में यह डायरेक्टर भी शामिल था. आरोप के मुताबिक इस डायरेक्टर ने शिकायतकर्ता से कहा कि यदि वह महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति चाहता है तो उसे 5 लाख रुपये की रिश्वत दे, तब वह उसकी फाइल विभागीय पदोन्नति कमेटी में पास कर ऊपर भेज देगा.

यह भी आरोप है कि शिकायतकर्ता को यह धमकी भी दी गई कि यदि उसने रिश्वत की रकम नहीं दी तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. सीबीआई के मुताबिक इस मामले में अंत में सौदा दो लाख रुपए में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने इस बाबत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी. शिकायत के आधार पर जब सीबीआई ने आरंभिक जांच की तो मामले में आरंभिक तथ्य पाए जाने पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई. इसके बाद दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे इस आईएएस अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया.

Budget 2022: बजट से पहले 25 पार्टियों की बैठक में उठा Pegasus का मुद्दा, सरकार ने चर्चा से किया इंकार, दिया ये जवाब

सीबीआई के मुताबिक अभी उसके चंडीगढ़ और मोहाली स्थित ठिकानों पर छापेमारी जारी है अब तक की छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपए की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार आईएएस अधिकारी को मंगलवार को चंडीगढ़ में सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. उसके यहां से बरामद दस्तावेजों की जांच का काम किया जा रहा है. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः Economic Survey 2022: राहुल गांधी बोले- जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है जबकि मोदी सरकार…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट