Corona Infected Government Employees: भारत में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. रोज सामने आ रहे आंकड़ों से लगता है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर होने लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार 31 जनवरी को देशभर में 2,09, 918 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टी हुई है. जबकि 959 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है.

इस बीच ओडिशा के सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल एक आधिकारिक अधिसूचना में सोमवार को कहा गया कि ओडिशा में सरकारी कर्मचारी अगर कोरोना संक्रमित होते हैं तो वह एक सप्ताह के लिए छुट्टी ले सकते हैं. हालांकि मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किए जाने पर छुट्टी के इस समय को बढ़ाया जा सकता है. बता दें कि पहले वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले सरकारी कर्मचारियों को 14 दिनों की छुट्टी की अनुमति दी गई थी.

निर्देश तत्काल प्रभाव से होगा लागू

अधिसूचना में कहा गया है, "कोविड-19 की तीसरी लहर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है कि किसी भी कर्मचारी को कोविड-19 संक्रमण होने की स्थिति में सात दिनों की छुट्टी दी जानी चाहिए. यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा."

ओडिशा में कोरोना संक्रमितों के 3,329 नये मामले

इस बीच सोमवार को ओडिशा में कोरोना संक्रमितों के 3,329 नये मामले सामने आए, जबकि 18 और मरीजों की मौत हुई. नए मामलों के आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,49,240 हो गई. वहीं नए पॉजिटिव मामलों में 504 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं नए रिपोर्ट के बाद से प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 8,612 हो गई है.

ये भी पढ़ें:

Budget Session शुरू से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से की ये बड़ी अपील

Mumbai Corona Update: मुंबई में पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 2.5 प्रतिशत, यहां जानें कोरोना के ताजा आंकड़े

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया