उत्तर प्रदेश चुनाव में ‘गर्मी शांत’ करने वाले बयान से शुरू हुई सियासत अब ‘चर्बी उतारने’ पर आ गई है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे आरएलडी के जयंत चौधरी ने मंगलवार को एक जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ईवीएम का बटन दबाकर बीजेपी के सारे नेताओं की चर्बी उतार दो आप.

जयंत चौधरी ने एक सभा में कहा, "योगी बाबा जो कह रहे हैं कि इनकी गर्मी निकाल दूंगा और मई-जून में शिमला जैसी ठंड हो जाएगी. मुझे लग रहा है कि पिछले हफ्ते जो शीतलहर आई थी, इनका माथा बहुत बड़ा है, इनको ठंड लग गई. ऐसा भर भर के वोट दो. ईवीएम की मशीन को ऐसा भर के दो (वोट). बटन को ऐसा दबाओ की भारतीय जनता पार्टी को जो चर्बी चढ़ रही है, सारे नेताओं की चर्बी उतार दो आप."

सीएम योगी ने क्या कहा था?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक जनसभा में कहा था, ”ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है न, ये सब शांत हो जाएगी 10 मार्च के बाद. गर्मी कैसे शांत होगी? ये तो मैं मई और जून में भी शिमला बना देता हूं.” हापुड़ में 30 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने यह बयान दिया था. उनका इशारा नाहिद हसन की तरफ था. सीएम योगी उस बयान पर जमकर बवाल हुआ था.

Budget 2022: बजट में सरकार ने किसानों, युवाओं और मिडिल क्लास को दी बड़ी सौगात, जानें किसको क्या मिला खास?

Economic Survey 2022: राहुल गांधी बोले- जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है जबकि मोदी सरकार…

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया