UP Elections: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है कि, बीजेपी नेता वृद्ध मतदाता को डरा धमका कर वोट डालने का दबाव बना रहा है. हालांकि राहुल गांधी का बीजेपी के खिलाफ ये पैंतरा गलत साबित तब हुआ जब पुलिस ने इस वीडियो को फेक बताया.

दरअसल, बीते दिन राहुल गांधी ने एक वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, "हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी." राहुल गांधी की इस वीडियो में दो लोग आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया गया कि वीडियो में दिख रहा युवा शख्स बीजेपी पार्षद है जो वृद्ध को धमका रहा था. माना जा रहा था कि वृद्ध ने बीजेपी को वोट देने से इंकार किया था जिसके बाद बीजेपी युवा पार्षद उन्हें डरा धमका रहा था.

हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी।#Election2022 https://t.co/UYEQmHaXmD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2022

दोनों आपस में कर रहे थे हंसी-मजाक- पुलिस

वहीं, वीडियो की जांच में पुलिस ने इसे फेक पाया है. पुलिस ने बताया कि कानपुर शहर में ये वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया जा रहा था कि बीजेपी नेता राघवेंद्र मिश्रा, कांग्रेस समर्थक भुपेंद्र भदौरिया को धमका कर वोट डालने का दबाव बना रहा था. हालांकि जब वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि ये दोनों शख्स पड़ोसी हैं. भूपेंद्र ने बताया कि उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया और वो दोनों आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे. उनकी इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें.

Rajasthan Job Alert: राजस्थान में Computer Instructor के पद पर निकली बंपर भर्तियां, 10 हजार से अधिक पदों के लिए इस दिन से करें आवेदन

Rajasthan: सीएम गहलोत ने Budget को लेकर कही बड़ी बात, बोले- जरूरी है सभी वर्गों की सक्रिय और समान भागीदारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट