UP Assembly Elections 2022: बीजेपी के इनकार के बाद अब सपा लखनऊ कैंट सीट से दे सकती है Rita Bahuguna Joshi के बेटे को टिकट

UP Election: समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से इलाहाबाद से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को टिकट दे सकती है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. बीजेपी ने इस सीट से मयंक को टिकट नहीं दिया.  हालांकि समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. लेकिन कोई एक मयंक के लिए रास्ता बना सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, कुछ उम्मीदवारों को बदला जा सकता है, जिसमें सबसे चर्चित मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से सपा उतार सकती है. रीता जोशी ने साल 2017 में चुनाव लड़ा था और अपर्णा यादव को मात दी थी. तब वह लखनऊ कैंट सीट से सपा की प्रत्याशी थीं. इससे पहले बीजेपी ने मयंक जोशी को टिकट देने से इनकार कर राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक को इस सीट से उतारा है.

Punjab Election 2022: डैमेज कंट्रोल की स्थिति में आई कांग्रेस, बागी नेताओं को मनाने की होगी कोशिश

इससे पहले रीता जोशी ने कहा था कि अगर पार्टी मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से टिकट देती है तो वह अपनी लोकसभा सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं. लेकिन उनके बेटे को पार्टी ने टिकट नहीं दिया. उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं. इससे पहले मंगलवार को बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए 17 नए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसमें ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को सरोजिनी नगर से टिकट दिया गया. जबकि विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित का टिकट काट दिया था. इसके अलावा पार्टी ने महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह का भी सरोजिनी नगर से टिकट काट दिया. जबकि आशुतोष शुक्ला को भगवंतनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है.

नीरज बोरा लखनऊ नॉर्थ और चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को चित्रकूट से टिकट दिया गया है. जोशी ने साल 2016 में कांग्रेस में 24 साल रहने के बाद बीजेपी जॉइन की थी. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी और लखनऊ कैंट सीट पर साल 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- जल्द प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News