Home Ministry in Rajya Sabha: देश में मौजूद तमाम तरह के कानूनों के तहत आतंकी संगठनों और इससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जाती है. संसद में विपक्षी सांसद इस तरह की जानकारी सरकार से लेते हैं. जिसका सरकार लिखित में जवाब देती है. अब राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक ऐसी ही जानकारी दी है.

सरकार ने बताया कितने लोग आतंकी के तौर पर चिन्हित

गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया है कि, भारत में कुल 42 संगठन ऐसे हैं, जिन्हें आतंकी संगठन के तौर पर नामित किया गया है. वहीं यूएपीए के शेड्यूल चार के तहत 31 ऐसे लोग हैं, जिन्हें आतंकवादी के तौर पर चिन्हित किया गया है. बता दें कि यूएपीए के तहत उन लोगों को चिन्हित किया जाता है, जो किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं. हालांकि इस एक्ट को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद भी हुआ है. केंद्र और राज्य सरकारों पर इसके दुरुपयोग के आरोप लगते आए हैं.

भारत में कितनी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी?

आतंकी संगठनों और इस तरह की गतिविधि में लिप्त लोगों की जानकारी देने के अलावा राज्यसभा में ये भी बताया गया कि देश में कुल कितनी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां काम कर रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि 28 जनवरी 2022 को देश में कुल 16,427 प्राइवेट सेक्योरिटी एजेंसी काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें -

UP Election: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बदली गई सीट, अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर सीट से मिला टिकट

UP Assembly Election 2022: निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान पर सियासी रार, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश के लोगों का अपमान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया