STF In Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर नकली कोविड शील्ड और zycovid के साथ नकली कोविड टेस्टिंग किट जब्त की है. इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बतायी जा रही है. एसटीएफ ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर से 5 लोगों को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि, पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश थवानी, संदीप शर्मा, लक्ष्य जावा, शमशेर और अरुणेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है. इनमें से तीन लोग वाराणसी के ही रहने वाले हैं, जबकि लक्ष्य जावा और शमशेर क्रमश: नई दिल्ली और बलिया में रहते हैं. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा, अरुणेश विश्वकर्मा व शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन व टेस्टिंग किट बनाता था और लक्ष्य जावा को सप्लाई करता था. वो अपने नेटवर्क के द्वारा अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था.

4 करोड़ रुपये की है इन दवाओं की कीमत

अभियुक्तगण से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में जानकारी एकत्र करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. बरामद दवाओं की बाजार मूल्य के अनुसार अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें.

UP Elections: सीएम योगी ने कहा- बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने यूपी में उठाए क्रांतिकारी कदम, किसानों के जीवन स्तर में किया बदलाव

UP Assembly Election 2022: निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान पर सियासी रार, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश के लोगों का अपमान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया