UP Election: ‘मैं 17 साल की थी तब से पार्टी से जुड़ी’, चुनाव में दावेदारी कर रही स्वाति सिंह ने टिकट नहीं मिलने पर जानें और क्या-क्या कहा

UP Assembly Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सरोजनी नगर सीट पर प्रत्याशी का एलान कर दिया गया. लेकिन यहां पर दावेदारी कर रही राज्यमंत्री स्वाति सिंह क पत्ता कट गया. पार्टी ने यहां से ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है. राजेश्वर सिंह लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के पति हैं. सरोजनी नगर सीट पर पति दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह दोनों ही दावेदारी कर रही थी.

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद स्वाति सिंह ने बीजेपी का हिस्सा हूं और रहूंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का भी निर्णय है उसका सम्मान करती हूं. उन्होंने आगे कहा कि मेरी आत्मा है भारतीय जनता पार्टी, पार्टी के लिए कैंपेनिंग करती रहूंगी. स्वाति सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी का हिस्सा हूं और इस पार्टी ने कभी गलत निर्णय नहीं लिया. उनका विजन है देश को आगे ले जाने का. उन्होंने कहा कि मैं 17 साल की थी तब से पार्टी से जुड़ी रही हूं. केन्द्र और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद जिन्होंन पांच साल जिम्मेदारी दी.

ये भी पढ़ें: BJP ने काटा मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता, रीता बहुगुणा जोशी का नहीं चला इमोशनल कार्ड, लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को भी नहीं मिला टिकट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News