Budget 2022: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में दो हिंदुस्तान है. एक गरीबों का और एक अमीरों का. उन्होंने कहा कि इन दो हिंदुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा, "रोज़गार ढूंढने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में रेलवे की नौकरी के लिए वहां पर युवाओं ने किया किया और क्या हुआ. इसके बारे में आपने कुछ नहीं कहा. गरीब हिंदुस्तान के पास आज रोज़गार नहीं है. प्रेज़िडेंशियल एड्रेस में बेरोज़गारी के बारे में एक शब्द नहीं था. पूरे हिंदुस्तान में आज हिंदुस्तान का युवा रोज़गार खोज रहा है. लेकिन आप की सरकार नहीं दे पा रही है."

उन्होंने आंकड़ों के हवाले से दावा किया कि पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोज़गार खो दिया. आप बात करते हो रोज़गार देने की. 2021 में 3 करोड़ युवाओं ने रोज़गार खो दिया. 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोज़गार आज हिंदुस्तान में है. आपने मेक इन इंडिया की बात की, स्टार्टअप इंडिया की बात की मगर जो रोज़गार हमारे युवा को मिलना चाहिए था वो नहीं मिला और जो था वो भी गायब हो गया. और ये सच्चाई है.

राहुल गांधी ने सवाल करते हुए कहा, "इस सच्चाई को आप भी पहचानते हो, क्योंकि आपने भी अपने भाषणों में रोजगार के बारे में कुछ नहीं कहा. कितना रोज़गार पैदा किया गया. किस प्रकार किया गया. आप बोल भी नहीं पाएंगे. क्योंकि आप बोलेंगे तो हिंदुस्तान का युवा आपकी ओर देखकर कहेगा कि ये मज़ाक कर रहे हैं."

राहुल गांधी ने कहा, "ये दो हिंस्तान कैसे पैदा हुए? रोज़गार हमारे स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज़ और इनफोरमल सेक्टर में बनता है. लाखों करोड़ रुपया आपने उनसे छीनकर हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों को दिलवा दिया. आपने पिछले साल इन सेक्टरों पर एक के बाद एक एक के बाद वार किया… असंगठित जो सेक्टर है उस पर आपने नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना के समय जो सपोर्ट उनको देना था आपने नहीं दिया. नतीजा ये हुआ कि आज 84 फीसदी देशवासियों की आमदनी घटी है और वो गरीबों की ओर बढ़ रहे हैं."

UP Election: सपा-आरएलडी गठबंधन पर बरसे CM Yogi, बोले- कयामत के दिन तक सपना नहीं होगा पूरा, 10 मार्च के बाद शांत करवा देंगे गर्मी

UP Election 2022: आगरा की रैली में मायावती ने SP और BJP पर साधा निशाना, इस बात को लेकर कांग्रेस पर भी बरसीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया