Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेने के दौरान कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को डांट लगाई. ओम बिरला राहुल गांधी की ओर से बहस के दौरान उचित संसदीय प्रक्रिया का पालन नहीं पर नाराज हो गए. जानिए ऐसा क्या हुआ?

यह अनुमति देने वाले आप कौन हैं? राहुल गांधी से ओम बिरला

दरअसल राहुल गांधी ने बहस के दौरान एक बीजेपी सांसद कमलेश पासवान को बोलने की अनुमति दी. इससे नाराज अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "यह अनुमति देने वाले आप कौन हैं? आप अनुमति नहीं दे सकते, यह मेरा अधिकार है. आपके पास किसी को अनुमति देने का अधिकार नहीं है.

राहुल से हुई थी बीजेपी सांसद की नोक-झोंक

गौरतलब है कि कल संसद में राहुल गांधी की बीजेपी सांसद कमलेश पासवान से तीखी नोक-झोंक हुई. राहुल गांधी ने कहा था कि पासवान गलत पार्टी में है और वहां आपके त्याग की कोई परवाह नहीं करता है. इस पर पासवान ने कहा, ”मैं दलित समाज से आता हूं और BJP ने मुझे तीन बार सदन में भेजा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया. इससे बड़ा ओहदा मेरे लिए और क्या हो सकता है.” कमलेश पासवान ने यह भी कहा कि इनकी पार्टी (कांग्रेस) की इतनी हैसियत नहीं है कि मुझे ले सके.

वहीं, आज न्यूज़ एसेंसी एएनआई से बातचीत में कमलेश पासवान ने कहा कि राहुल गांधी मुझे जो प्रलोभन देने की बात कर रहे हैं तो पहले वो अपनी पार्टी को संभालें और अपने आप को देख लें.

यह भी पढ़ें-

China-Pakistan वाले बयान पर बवाल, राहुल ने उठाए विदेश नीति पर सवाल, मोदी सरकार के मंत्री बोले- सबक सिखा रही सरकार

Budget 2022: अपने संसदीय क्षेत्र में बजट की ABCD बताएंगे बीजेपी सांसद, विपक्ष के हमले को रोकने की पूरी तैयारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया