मालेगांव ब्लास्ट मामले (Malegaon Blast Case 2008) में आज एक और गवाह अपने बयान से मुकर गया. मुंबई की विशेष NIA कोर्ट में गवाह ने कहा कि ATS के अधिकारी मुझपर लगातार दबाव बना रहे थे, मेरे साथ हाथापाई की गई और मुझे मारा गया. मुझ पर बंदूक रख कर मारने की धमकी दी गई.

मालेगांव ब्लास्ट मामले में ATS ने कुल 226 लोगों का बयान दर्ज किया था, जिसमें से 17 विटनेस अपने बयान से पलट चुके हैं. गवाह ने जज के सामने बताया, ”मैंने ATS पर कोई बयान नहीं दिया. 3 से 4 दिन मुझे कब्जे में रखा गया और टॉर्चर किया गया. एटीएस अधिकारी ने कहा कि आप आरएसएस के अधिकारी का नाम लें लें और धमकी दी.”

यहां तक की ATS के अधिकारी ने कहा कि अगर तुमने इस बारे में किसी से जिक्र किया तो तुम्हें दुबारा परेशान किया जाएगा.

मालेगांव के मस्जिद में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस मामले में भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी आरोपी हैं. इस मामले की जांच शुरुआत में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने की थी, जिसे बाद में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दिया गया था.

पिछले दिनों अभियोजन पक्ष के गवाहों के पलट जाने पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री वल्से पाटिल ने कहा था कि एटीएस सुनवाई में शामिल होगी.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट