Attack on Owaisi: AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने दावा किया है कि मेरठ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर हमला हुआ है. उन्होंने गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान दिखाते हुए कहा कि, ”कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फायर हुए.”

abp से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि हम प्रचार से वापसी कर रहे थे और करीब 5.30 बजे ये हमला हुआ. हमले के बाद सभी लोग चाहते थे कि मैं जल्द से जल्द वहां से निकल जाऊं. उन्होंने कहा कि हथियार बरामद हुआ और एक शूटर गिरफ्तार किया गया है. मुझे नहीं मालूम वो कौन है?

ओवैसी ने कहा कि मेरे बहुत से दुश्मन हैं. मोदी सरकार योगी सरकार का काम है कि वो इस मामले की जांच करें. मैं इस मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग को भी लिखूंगा. चुनाव सिर पर हैं और ऐसे वक्त में एक मौजूदा सांसद पर हमला हुआ है.

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आगे कहा कि हमलावर 3 से 4 लोग शामिल थे, सब के सब तुरंत वहां से भाग गए थे और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गया. हम सब महफूज हैं. अलहमदु’लिलाह.

घटना के बाद हापुड़ पुलिस ने नोयडा के बादलपुर के सचिन को हिरासत में लिया. उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है. सचिन का साथी शुभम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि ओवैसी के बयानों से आरोपी नाराज था.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा – बीजेपी के पास नहीं कोई मॉडल, हम गर्मी नहीं युवाओं के लिए भर्ती उतारेंगे

ये भी पढ़ें – Reopening Schools: देश में Corona पर काबू! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया