Punjab Elections: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द सीएम पद का उम्मीदवार घोषत कर सकती है. सीएम उम्मीदवार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच कड़ी टक्कर है. वहीं इस बीच नवजोत एस सिद्धू ने कहा कि, ऊपर बैठे लोग एक कमजोर सीएम चाहते हैं जो उनके इशारे पर नाचे.

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समर्थकों की नारेबाजी के बीच बोलते हुए कहा कि, "सीएम के हाथ में होता है राज्य को नया बनाना. पंजाब को अगर नया बनाना है तो ये सीएम के हाथ में है. उपर बैठे लोग एक कमजोर सीएम चाहते हैं जो जो उनके इशारे पर नाचे." उन्होंने समर्थकों से सवाल करते हुए पूछा, "क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं?"

#WATCH | "If a New Punjab has to be made, it is in the hands of the CM… You have to choose the CM this time. People at the top want a weak CM who can dance to their tunes. Do you want such a CM," said State Congress chief Navjot S Sidhu amid sloganeering by supporters. (03.02) pic.twitter.com/pNfQoMnHjk
— ANI (@ANI) February 4, 2022

नवजोत सिंह सिद्धू हीरो थे और वो हीरो रहेंगे- पत्नी नवजोत कौर सिद्धू

बता दें, बीते दिन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने कहा है कि ‘नवजोत सिंह सिद्धू हीरो थे और वो हीरो रहेंगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीएम कौन होगा. केवल एक चीज मायने रखती है कि जो भी सीएम हो वह मंत्रियों की बात सुने, उनकी फाइलों पर दस्तखत करे और काम करने दे.'

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा

उन्होंने कहा, ‘अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों की बात सुनी होती तो किसी को भी उनसे कोई दिक्कत नहीं होती. उन्हें काम करना चाहिए था और अन्य मंत्रियों का सम्मान करना चाहिए था.’ नवजोत कौर का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब CM चन्नी ने कहा है कि राहुल गांधी 6 फरवरी को सीएम चेहरे का ऐलान करेंगे. इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ होंगे. चन्नी ने यह एलान अपने विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में की है.

यह भी पढ़ें.

Watch: Asaduddin Owaisi की गाड़ी पर गोलीबारी करने वाले 2 गिरफ्तार, CCTV फुटेज में दिखा हमलावर

Schools Reopening: आज से इस राज्य में खुलेंगे पहली से 12वीं तक के स्कूल, ऑफलाइन होंगी 10वीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट