Corona Death: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से घटते दिख रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण दर घटकर 9.27% तक आ पहुंचा है. हालांकि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भयावह है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 10072 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक देश में कोरोना से 5,00,055 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं अब इस आंकड़े के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है जहां मौत के आंकड़े ने 5 लाख की संख्या को पार किया हो. बता दें, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 49 हजार 394 नए केस सामने आए हैं जबकि 1072 लोगों की मौत हो गई.

एक्टिव केस घटकर 14 लाख 35 हजार 569 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14 लाख 35 हजार 569 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 55 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 46 हजार 674 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 17 हजार 88 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अब तक 168 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 168 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 55 लाख 58 हजार 760 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 168 करोड़ 47 लाख 16 हजार 68 डोज़ दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें.

UP Elections: पीएम मोदी आज पश्चिम यूपी के 5 जिले में 20 लाख वोटरों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद, अखिलेश-मायावती और प्रियंका मांगेंगी वोट

Beijing Olympics: चीन की चालबाजी को करारा जवाब, आज बीजिंग विंटर ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होगा भारत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट