NEET PG 2022 की होने वाली परीक्षा को अगले 6 से 8 हफ्तों के लिए टाल दिया गया है जिसका कारण नीट परीक्षा 2021 की काउंसलिंग की तिथि का साथ पड़ना है. ये परीक्षा 12 मार्च को होनी थी जो अब कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें न केवल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई द्वारा घोषित 12 मार्च की परीक्षा तिथि को स्थगित करने की मांग की गई थी.

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में मेडिकल इंटर्नशिप का हवाला दिया था. कई छात्रों की इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई है. उनका कहना था कि, एक साथ दो बैच को कैसे सभी सीटें मुहैया कराई जा सकती हैं. इसीलिए 12 मार्च को परीक्षा आयोजित कराना ठीक नहीं है. आज सुनवाई हो जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को स्वीकार कर लिया गया.

याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साल 3 मई को NEET-PG 2021 को कम से कम चार महीने के लिए स्थगित करने के बयान और इस तथ्य का उल्लेख किया गया कि अंतिम वर्ष के एमबीबीएस डॉक्टरों की सेवाओं का उपयोग हल्के कोविड मामलों को संभालने के लिए किया जाएगा.

#Postponeneetpg2022 हैशटैग का इस्तेमाल स्नातकों ने किया था

6 MBBS छात्रों द्वारा एक याचिका दायर कर परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई थी. MBBS स्नातकों ने ट्विटर का सहारा लिया और परीक्षा स्थगित करने की मांग करते हुए डिजिटल विरोध हैशटैग #Postponeneetpg2022, शुरू किया था. करीब एक महीने तक चले इस डिजिटल विरोध प्रदर्शन का सकारात्मक नतीजा छात्रों को मिला है.

नीट पीजी की काउंसलिंग हुई शुरू

बता दें कि लंबे आंदोलन और प्रदर्शन के बाद नीट पीजी की काउंसलिंग शुरू की गई. ये पिछले साल के छात्रों की काउंसलिंग है, जिसे बार-बार टाला जा रहा था. इसे लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने कई दिनों तक हड़ताल की थी और मार्च निकाले थे. जिसके बाद आखिरकार अब काउंसलिंग शुरू हो पाई है.

यह भी पढ़ें.

Corona Death: कोरोना महामारी से देश में 5 लाख लोगों की गई जान, दुनिया में कोविड-19 से मौत के मामले में तीसरे नंबर पर भारत

Corona Virus के खिलाफ जंग में देश ने हासिल किया अहम पड़ाव, 15 से 18 साल के 65 प्रतिशत बच्चों को लगाई गई वैक्सीन की पहली डोज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट