Goa Elections: आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शेड्यूल्ड ट्राइब वोटरों को लुभाने के कई वादे किए हैं. आम आदमी पार्टी के गोवा में सीएम चेहरा अमित पालेकर की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल ने शेड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए 8 पॉइंट एजेंडा की घोषणा की.

अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि सरकारी नौकरियों में करीब 3000 पद जो शेड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए आरक्षित हैं. वह गोवा में खाली हैं और उसे सरकार बनते ही इमरजेंसी बेसिस पर भरा जाएगा. फॉरेस्ट राइट्स एक्ट को लागू करके गोवा में शेड्यूल्ड ट्राइब्स के लोगों को जमीनों का मालिकाना हक दिया जाएगा.

शेड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए 12.5% सीटें आरक्षित की जाने की होगी कोशिश

गोवा विधानसभा में अभी तक कोई भी सीट शेड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए आरक्षित नहीं है तो अरविंद केजरीवाल ने घोषणा किया है कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाकर गोवा विधानसभा में शेड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए 12.5% सीटें आरक्षित की जाए.

ST समाज की हर महिलाओं को ₹1000 हर महीने की आर्थिक सहायता

अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की है कि शेड्यूल्ड ट्राइब से लोगों को मुफ्त में इलाज, शेड्यूल्ड ट्राइब्स के बच्चों को ग्रेजुएशन तक की शिक्षा फ्री, एसटी समाज के हर महिलाओं को ₹1000 हर महीने की आर्थिक सहायता और जिन एसपी समाज के बच्चों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी उन्हें प्राइवेट सेक्टर में नौकरी का इंतजाम किया जाएगा. साथ ही नौकरी जब तक नहीं मिलती है तब तक ₹3000 हर महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें.

Punjab Election 2022: क्या सीएम उम्मीदवार तय करने के लिए सर्वे करवा रही है कांग्रेस? पार्टी ने इस बात पर दी सफाईो

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया