Unlock in Delhi: देशभर में कोरोना के मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाने लगी है. ऐसे में सभी राज्यों में लगाए प्रतिबंधो में ढ़ील दी जाने लगी है. इसी क्रम में आज दिल्ली में भी कई और पाबंदियों में ढील दी जा सकती है. दरअसल आज दिल्ली DDMA की मीटिंग में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट खुलने पर सहमति बन गयी है. जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट फिर से खोले जा सकते हैं.

फिलहाल नाइट कर्फ़्यू पर अभी फ़ैसला नहीं हो पाया है. हालांकि समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे से सुबह 5 बजे तक करने पर सहमति बनी है. मिली जानकारी के अनुसार मीटिंग में किन किन प्रतिबंधों पर छूट दी जाएगी इसकी औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में की जा सकती है.

वहीं सूत्रों के अनुसार DDMA ने दिल्ली में कार्यालयों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दी. कारों में सिंगल ड्राइवरों को मास्क मैंडेट से छूट दी जाएगी. प्रतिबंधों के साथ खुलेंगे जिम. कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट SOP के साथ खोले जा सकेंगे. राजधानी में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खुलेंगे. 9वीं-12वीं के छात्राओं के लिए 7 फरवरी से खोले जाएंगे. नए नियम के अनुसार जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें क्लास में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दूसरी तरफ 15-18 आयु वर्ग के टीकाकरण को बढ़ाया जाएगा.

DDMA allows offices to function with 100% attendance in Delhi. Single drivers in cars to be exempted from mask mandate. Gyms to open with restrictions: Sources
— ANI (@ANI) February 4, 2022

दोपहर 12 बजे हुई DDMA की मीटिंग

बता दें कि डीडीएमए की यह मीटिंग उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहें और स्थिति की समीक्षा के बाद कई फैसले लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Delhi-NCR Weather Report: आज भी दिल्ली में गरज के साथ होगी बारिश, सर्दी के मामले में 19 सालों में रिकॉर्ड टूटा

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े, जानिए यहां

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया