Punjab Elections: पंजाब के चुनावी घमासान के बीच सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर एक घमासान चल रहा है. सीएम के पद पाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों आमने-सामने हैं. वहीं अब अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू ने सीएम के चेहरे के बारे में कहा, "नेता को ईमानदारी से चुनना होगा. जो 60 से अधिक विधायकों को जीत सके और बाकी आलाकमान समझदार है."

सिद्धू ने कहा कि, "अगर ईमानदार व्यक्ति चुना गया तो लाभ कम हो जाएगा लेकिन अगर ईमानदार व्यक्ति नहीं चुना गया तो कोई भी अपना सब कुछ छोड़ कर राजनीति में प्रवेश नहीं करेगा." सिद्धू ने आगे कहा कि, "ये पंजाब मॉडल पंजाब की प्रगति का मॉडल है. अगर किसी के पास इससे अच्छा मॉडल है तो मुझे बताएं मैं उनके साथ जाने के लिए तैयार हूं."

किसानों की आय बढ़ाने के पक्ष में था मैं- सिद्धू

सिद्धू ने यह भी कहा कि, "वह किसानों की आय बढ़ाने के पक्ष में थे और अगर किसानों की फसल सड़क मार्ग से मध्य एशिया तक पहुंच जाएगी तो किसानों को फायदा होगा. हालांकि यहां के कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सके." मजीठिया के बारे में सिद्धू ने कहा कि, "बड़े बादल ने सुखबीर बादल को बचाने के लिए मेरे सामने मजीठिया भेजा था लेकिन मुझे माफिया राज खत्म करना है."

यह भी पढ़ें.

1993 Mumbai Blasts: मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल आतंकी अबु बक्र की UAE में हुई गिरफ्तारी, भारत लाने की तैयारी में जुटी सरकार

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बाद छाया घना कोहरा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया