Maharashtra Latest News: सुपरमार्केट (Supermarket) में शराब (Wine) की बिक्री की अनुमति देने के महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के फैसले की काफी आलोचना हो रही है. इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को राज्य सरकार के सुपरमार्केट और वॉक-इन शॉप्स में शराब की बिक्री की इजाजत देने के फैसले के खिलाफ पत्र लिखा है. पत्र में हजारे ने राज्य सरकार को फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है.

इससे पहले भी अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने भी सुपरमार्केट में शराब बेचने के सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा था. अन्ना हजारे ने कहा था कि “ सुपरमार्केट में शराब की अनुमति देने का सरकार का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है. नशामुक्ति की दिशा में काम करना सरकार का कर्तव्य है, लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि यह वित्तीय लाभ के लिए निर्णय ले रही है, जिसके परिणामस्वरूप शराब की लत होगी.”

अन्ना हजारे ने इस दौरान ये भी कहा था कि, “ एक तरफ राज्य सरकार किसानों के हित की बात करती है. ये भी कहा जाता है कि वाइन शराब नहीं है. ये फैसला राज्य को कहां ले जाएगा? ये असली सवाल है. संविधान के अनुसार को सरकार का ये कर्तव्य होना चाहिए कि वह लोगों को नशे, नशीली दवाओं और शराब को लेकर हतोत्साहित करे और लोगों को शिक्षित करें. वहीं सरकार आर्थिक लाभ के लिए शराब बेचने के फैसले ले रही है. एक वर्ष में 1000 अरब लीटर शराब बेचने का लक्ष्य तय करने वाली सरकार असल में क्या हासिल करेगी? ये बड़ा सवाल है.

यह भी पढ़ेंः Devendra Fadnavis की पत्नी का दावा- मुंबई में ट्रैफिक जाम की वजह से होता है 3 फीसदी तलाक

ये भी पढ़ें- Corona in India: केरल में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस, देश के इन पांच राज्यों में अभी भी चरम पर है महामारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया