Priyanka Gandhi in Aligarh: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार को अलीगढ़ में प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने योगी के ‘गर्मी निकालने’ वाले बयान को लेकर कहा कि कोई व्यक्ति ‘गर्मी’ निकालने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारों की ‘भर्ती’ की बात कर रही है. प्रियंका ने अलीगढ़ में इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया.

अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका को यह कहते हुए सुना गया, "अब कोई ‘गर्मी निकालने की’ और कोई ‘चर्बी निकालने की’ बात कर रहा है, लेकिन हम कांग्रेस ‘भर्ती’ निकालने की बात कह रहे हैं. यहां खड़े कई युवा बेरोजगार हैं, सरकार में लगभग 12 लाख पद खाली पड़े हैं." कांग्रेस महासचिव ने अलीगढ़ में लोगों से घर-घर जाकर संपर्क कार्यक्रम किया और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे.

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं की "खून की गर्मी" शांत हो जाएगी. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा किए गये एक ट्वीट में कहा गया है, ‘इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए."

यूपी में 10 फरवरी से होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: गोरखपुर में CM योगी को कैसे हराएंगे अखिलेश यादव? abp न्यूज़ से बातचीत में खुद किया ये खुलासा

UP Election 2022: सीएम योगी पर नहीं दर्ज है कोई मुकदमा, जानिए- सांसद से सीएम बनने तक कितनी बढ़ी प्रॉपर्टी?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया