नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार, शायर, स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर एक बार फिर कट्टरपंथी हिन्दुत्ववादियों के निशाने पर हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से करने वाले उनके बयान का पुरजोर विरोध हो रहा है. अब महाराष्ट्र से बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि वह तालिबान और आरएसएस की तुलना करने वाले जावेद अख्तर के बयान का विरोध करेंगे और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे.

बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहा, जावेद अख्तर को संगठन की तालिबान से तुलना करने वाले बयान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से माफी मांगनी चाहिए. राम कदम ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी या उनके परिवार की किसी भी फिल्म को इस धरती पर तब तक नहीं रिलीज होने देंगे जब तक कि वह संघ के उन पदाधिकारियों से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगते जिन्होंने राष्ट्र को अपना जीवन समर्पित कर दिया है.

[tw]https://twitter.com/ramkadam/status/1434168453233987587[/tw]

राम कदम ने कहा है कि जावेद अख्तर का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि आरएसएस के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए दर्दनाक और अपमानजनक भी है. लेखक ने दुनियाभर में उन करोड़ों लोगों को अपमानित किया है जो आरएसएस की विचारधारा का पालन करते हैं. टिप्पणी करने से पहले, उन्हें सोचना चाहिए था कि एक ही विचारधारा वाले लोग अब सरकार चला रहे हैं और राज धर्म का पालन कर रहे हैं.

जावेद अख्तर ने इंटरव्यू के दौरान कही ये बात
एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा, "आरएसएस का समर्थन करने वालों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी ही है. आरएसएस का समर्थन करने वालों को आत्म परीक्षण करना चाहिए." उन्होंने आगे कहा, "आप जिनका समर्थन कर रहे हैं, उनमें और तालिबान में क्या अंतर है? उनकी जमीन मजबूत हो रही है और वे अपने टारगेट की तरफ बढ़ रहे हैं. दोनों की मानसिकता एक ही है." उनके इस बयान का जमकर विरोध किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-
जावेद अख्तर ने तालिबान से की RSS की तुलना, घर के बाहर हो रहा है जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

CM भूपेश बघेल के पिता पर दर्ज होगी FIR,ब्राह्मण समाज को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया