School Re-opening: कोरोना के कम होते मामलों के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल और कॉलज आज से खुलने जा रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. इसके साथ ही, कॉलेज, जिम और स्पा भी आज से खुलेंगे. कोविड-19 के मामलों में बढोतरी होने के कारण दिसंबर में उन्हें बंद कर दिया गया था. हालांकि, स्कूली क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने पठन पाठन के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लेकर कुछ सवाल भी उठाए हैं. उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक के बाद शुक्रवार को इस पर फैसला किया गया था. इस दौरान कोचिंग इंस्टीट्यू खोलने पर भी सहमति बनी थी. दिल्ली में हालांकि नाईट कर्फ्यू नहीं हटाया गया है लेकिन समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है. मतलब अब से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही नाइट कर्फ्यू होगा.

कई शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि जब ऑनलाइन शिक्षण विकल्प के कारण स्कूलों को फिर से खोला गया था तब उपस्थिति कम थी और यदि प्रत्यक्ष कक्षाएं पूरी तरह से फिर से शुरू नहीं की गईं तो पठन-पाठन के नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा. दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि स्कूल फिर से खुल जाएं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से स्कूल चलाने की बात की है, बेहतर होगा कि वे कॉलेजों की तरह ही यह सब ऑफलाइन कर दें. छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.’’ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को सात फरवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूलों के साथ-साथ उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर को फिर से खोलने का फैसला किया था. इसके साथ ही 14 फरवरी से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू करने का भी फैसला किया गया.

नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस (एनपीएससी) की अध्यक्ष सुधा आचार्य ने कहा कि वह सशर्त स्कूल खोलने के फैसले से निराश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पठन पाठन के हाइब्रिड मॉडल के विकल्प के साथ, हम कभी भी शिक्षा के नुकसान में अंतर को पाटने में सक्षम नहीं होंगे.’’ एनपीएससी के सदस्य के रूप में दिल्ली के 122 स्कूल हैं. एमआरजी स्कूल, रोहिणी की प्रधानाचार्य अंशु मित्तल ने कहा, ‘‘स्कूली शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक अब छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए परामर्श सत्र की योजना बनानी होगी क्योंकि यह बदलती जीवनशैली ज्यादातर समय बेहद परेशान कर सकती है.’’

बिहार में दोबारा खुलेंगे स्कूल, रात्रिकालीन कर्फ्यू हटेगा

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बाद राज्य सरकार ने रविवार को स्कूल दोबारा खोलने और रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने के साथ ही अन्य कई प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई संकट प्रबंधन समूह की बैठक में ये फैसला लिया गया. इसके बाद, कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि सोमवार से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी जबकि नौवीं कक्षा से लेकर ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) चैतन्य प्रसाद के मुताबिक, बीचे छह जनवरी से लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया जा रहा है जोकि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहा. सिनेमा हॉल, जिम, मॉल और स्विमिंग पूल को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी. दुकानों को भी रात आठ बजे बंद किए जाने के नियम से छूट दी गई है. हालांकि, सभी प्रतिष्ठानों को कोविड बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. शादी और अंत्येष्टि में भी 50 के बजाय 200 तक लोग शामिल हो सकते हैं. ये दिशा-निर्देश सात फरवरी से प्रभावी होंगे जोकि 13 फरवरी तक जारी रहेंगे और इसके बाद दोबारा कोविड हालात की समीक्षा की जाएगी.

गुजरात में पहली से नौवीं कक्षा तक के लिये स्कूल सोमवार से खुलेंगे

गुजरात में कोविड के नए मामले घटने पर गुजरात सरकार ने सात फरवरी से पहली से नौवीं कक्षा तक के लिये स्कूलों को फिर से खोलने की शनिवार को घोषणा की. शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल सोमवार से पहली से नौवीं कक्षा के लिए ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू कर सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन शिक्षण पहले की तरह जारी रहेगा.

विद्यार्थी अपनी इच्छा से किसी भी माध्यम का चयन कर सकते हैं. पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद इन कक्षाओं के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को निलंबित कर दिया गया था. गुजरात में शुक्रवार को कोविड के 6,097 नए मामले दर्ज किए गए. यह संख्या 20 जनवरी को दर्ज किए गए सर्वाधिक मामलों के बाद से सबसे कम है. गत 20 जनवरी को राज्य में कोविड-19 के 24,485 मामले सामने आए थे.

केरल में 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फिर से खुलेंगे स्कूल

केरल में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्य सरकार ने सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गयी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सात फरवरी से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा. इसके अलावा कॉलेजों में भी ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू किया जाएगा.

विज्ञप्ति के मुताबिक, पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक के बच्चों तथा क्रेच और किंडरगार्टन के बच्चों की कक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया. धार्मिक स्थलों पर अब केवल 20 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी. विज्ञप्ति के मुताबिक, अट्टुकल मंदिर में पोंगल के लिए कुल 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी. बाकी लोग अपने आवास पर पोंगल की प्रक्रिया पूरी करेंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,410 नए मामले, 14 लोगों की गई जान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया