UP Assembly Elections: पांच प्रदेशों में चुनावी बिगुल बज चुका है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब खुद यूपी में चुनाव प्रचार के लिए उतरने वाले हैं. पीएम मोदी सोमवार को बिजनौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. मोदी बिजनौर विधानसभा के वर्धमान डिग्री कॉलेज में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्यक्ष रूप से आयोजित सभा को सुबह 11.20 पर संबोधित करेंगे, जिसका वर्चुअल प्रसारण भाजपा के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स से किया जाएगा.

फिजिकल रैली करेंगे पीएम

बिजनौर में पीएम फिजिकल हाइब्रिड रैली करेंगे. इस दौरान वे 3 जिलों को कवर करेंगे, इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा जिलों की 18 विधानसभाओं को टारगेट किया जाएगा. रैली का प्रसारण बिजनौर से किया जाएगा, जहां चुनाव के दूसरे चरण के तीन जिलों की 21 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली का प्रसारण एलईडी स्क्रीन से दिखाया जायेगा.

यूपी चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को मतदान होना है जिसे देखते हुए पीएम मोदी की सभा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान चुनाव आयोग के नए दिशानिर्देशों को देखते हुए लगभग एक हजार कार्यकर्ता इस रैली का हिस्सा होंगे, वहीं अन्य तमाम लोगों से पीएम वर्चुअली जुड़ेंगे.

यूपी में सात चरणों में होने हैं चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं. 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होना है और 7 मार्च को अंतिम चरण में मतदान होगा. इन सभी का परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा. इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री ने मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के 21 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया.

उत्तराखंड में वर्चुअल संवाद इसके बाद पीएम उत्तराखंड की जनता से सोमवार दोपहर 2:30 बजे से वर्चुअली जुड़ेंगे. इसमें 2 जिलों हरिद्वार और देहरादून की जनता होगी इसमें लगभग 14 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा.

BJP Candidate List 2022: यूपी चुनाव के लिए BJP ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन नेताओं को बनाया उम्मीदवार

Budget Session: लोकसभा में आज बोलेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का देंगे जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया