UP Election: उत्तर प्रदेश के आगरा में वोटर की मर्जी के खिलाफ वोट डलवाने के आरोप हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन पर वोट डलवाने में धांधली के आरोप लगाए हैं. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्यांग कह रहा है कि वह साइकिल पर वोट डालना चाहता था, लेकिन अधिकारियों ने फूल पर वोट दे दिया. यह घटना सामने आने के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है.

अखिलेश यादव ने इस मामले पर ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर मतदाता की इच्छा के विरुद्ध, खुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है. इस पर चुनाव आयोग तुरंत कार्रवाई करे. सपा-गठबंधन के सभी समर्थक व कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें.

वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर, मतदाता की इच्छा के विरूद्ध, ख़ुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है।

चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे।

सपा-गठबंधन के सभी समर्थक व कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें। https://t.co/Qfw4F8Ssl1
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 7, 2022

वहीं इस मामले पर आगरा के एसडीएम का कहना है कि यह सिर्फ एक ही आदमी का आरोप है. अखिलेश यादव के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि सपा सुप्रीमो ने जो आरोप लगाए हैं वह अपने आप में काफी गंभीर हैं क्योंकि एक मतदाता आखिर झूठ क्यों बोलेगा. केंद्रीय चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया