Uttarakhand Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी के मुखिया आज अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर हैं. हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े एलान किए हैं. उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर केजरीवाल ने फ्री बिजली, रोजगार भत्ता और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की घोषणा की है.

केजरीवाल ने कहा, ‘उत्तराखंड में हम भ्रष्टाचार कोल खत्म करेंगे. यहां बिजली की स्थिति ठीक करेंगे. यहां 24 घंटे बिजली देंगे और दिल्ली की तरह फ्री बिजली देंगे. दिल्ली में हमने पिछले कुछ सालों में 10 लाख रोजगार मुहैया कराए हैं. उत्तराखंड में हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी पाने का बराबरी का अवसर मिलेगा. जब तक नौकरी नहीं मिलती, पांच हजार रुपये का रोजगार भत्ता दिया जाएगा. 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे.’

बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया. इतने सालों में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा. उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए ये दोनों पार्टियां जिम्मेदार है.

केजरीवाल ने कहा-

स्कूलों पर काम करेंगे, यहां सरकारी स्कूल खंडहर बने हुए है इसलिये स्कूल ठीक करेंगे. हम ही स्कूल ठीक कर सकते हैं और कोई नहीं कर सकता. शिक्षा फ्री देंगे सबको.

अस्पतालों को ठीक करेंगे, यहां लोग दूर-दूर पैदल चलकर अस्पताल जाते है. यहां हम मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे गांव-गांव में.. अस्पताली तैयार करेंगे. हर व्यक्ति का मुफ़्त इलाज करेंगे.

सड़कें ठीक करेंगे, उत्तराखंड में जगह- जगह सड़के ठीक करेंगे.

तीर्थयात्री कराएंगे. अयोध्या के दर्शन करायेंगे और मुस्लिमों को अजमेर शरीफ़ के दर्शन करायेंगे. सिखों और इसाई धर्म के लोगों को उनके तीर्थ स्थल की यात्रा करायेंगे.

आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे उत्तराखंड को, इससे टूरिज़्म डेवलप होगा. रेवेन्यू जनरेट होगा.

हमारे फौजी जल्द रिटायर हो जाते हैं फिर किसी छोटी-मोटी नौकरी में काम करते हैं लेकिन हम उन लोगों को सरकारी नौकरी देंगे क्योंकि उनके पास अच्छा अनुभव होता है. किसी भी शहीद को 1 करोड़ की सम्मान राशि देंगे जैसा दिल्ली में देते है.

सर्वे में आप को उत्तराखंड में कम सीट मिलने पर केजरीवाल ने कहा, सर्वे कोई भी हो किसी भी पार्टी को ठीक से नहीं दिखाते है. दिल्ली में जब पहली बार हमारी सरकार बनी तब सबने कहा कि उनकी ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी. ये कहा गया कि केजरीवाल की भी ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी. लेकिन हमारी 28 सीटें आयी. इसलिये मैं नहीं समझता कि इससे फर्क पड़ता है. हमारी पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: क्या चुनाव के बाद साथ आएंगे शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी? हरदीप पुरी ने दिया जवाब

Karnataka: हिजाब विवाद पर बोले मंत्री बीसी नागेश- सियासी दलों के लिए ‘टूल’ न बने छात्राएं, ड्रेस कोड पालन न करने वालों के लिए दूसरे विकल्प खुले

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया