Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले ईशाब नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 15 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी ईशाब ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लाता था और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदमाशों को सप्लाई करता था.

दरअसल स्पेशल सेल की टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक मेवाती अवैध हथियारों का सप्लायर दिल्ली के मोदी मिल इलाके में 3 सितंबर की शाम को 5 बजे करीब आने वाला है. इसी सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाया और और जैसे ही ईशाब स्पेशल सेल की टीम को नजर आया पुलिस ने उसको धर दबोचा. उसके पास से पुलिस को एक बैग बरामद हुआ, जिसके अंदर से स्पेशल सेल की टीम को 15 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए.

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ईशाब ने खुलासा किया है कि वह यह अवैध हथियार मध्य प्रदेश के खरगोन से लेकर आता था और करीब तीन-चार साल से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदमाशों को सप्लाई कर रहा था. पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि करीब 3 साल पहले उसके गांव के ही रहने वाले एक शख्स ने उसे इस धंधे में शामिल किया था. शुरू में ईशाब ने लगभग 2 साल तक उसके कूरियर के रूप में काम किया, लेकिन बाद में उसने हथियारों की तस्करी के लिए एक अपना ही नेटवर्क खड़ा कर लिया और हथियारों की सप्लाई करने लगा.

पुलिस की मानें तो पूछताछ में पता चला है कि 3 साल में ईशाब दिल्ली एनसीआर में 500 से ज्यादा अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है. फिलहाल आरोपी ईशाब से पूछताछ जारी है. अब पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इन 3 सालों में इसने किन-किन बदमाशों को अवैध हथियारों की सप्लाई की.

Kisan Mahapanchayat: प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता

सरकार ने किया दवाओं के रेट्स में फेरबदल, जानें कौन सी दवाएं हुई सस्ती और महंगी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट