Delhi Murder: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सिर्फ तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. 30 साल के युवक बृजेश की हत्या के मामले में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम सनी उर्फ पीढ़ी और सूरज है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार शाम इन्होंने बृजेश नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, इनके बीच विवाद ब्लूटूथ स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुनने पर शुरू हुआ था. मृतक बृजेश पेशे से ड्राइवर था.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: ममता बनर्जी सपा का प्रचार करने लखनऊ पहुंचीं, अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

पुलिस को आपसी झगड़े की मिली थी सूचना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार शाम उन्हें गोविंदपुरी इलाके में एक युवक को चाकू मारने की कॉल मिली थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पीड़ित को कुछ लोग अस्पताल लेकर जा चुके थे. पीड़ित बृजेश की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बृजेश अपने एक दोस्त जोसिम के साथ सड़क पर खड़ा होकर तेज आवाज में ब्लूटूथ स्पीकर पर गाने सुन रहा था. तभी वहां से गुजर रहे सनी और सूरज का इनसे तेज आवाज में स्पीकर बजाने को लेकर झगड़ा हो गया .

पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान दोनों आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और फिर जोसिम और बृजेश पर हमला कर दिया. हमले के दौरान चाकू बृजेश के सीने पर लगा जिसके बाद वह वहीं सड़क पर गिर गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाईं और दोनों आरोपियों को गोविंदपुरी इलाके से ही धर दबोचा. लेकिन जिस तरीके से महज स्पीकर तेज आवाज पर बजाने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई, उससे लोग दहशत में हैं.

ये भी पढ़ें – महंगाई-कोरोना को लेकर कांग्रेस पर वार, मेक इन इंडिया की बात, लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट