UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा. पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा. इसी वजह से आज सभी पार्टियों के दिग्गज मैदान में अपना दम कम दइकाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हस्तिनापुर, मथुरा और खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार करेंगी.

कांग्रेस महासचिव हस्तिनापुर और मथुरा में करेंगी चुनाव प्रचार

वह सुबह 11 बजे- मवाना, हस्तिनापुर में डोर टू डोर प्रचार अभियान का हिस्सा रहेंगी तो वहीं वह दोपहर 13:30 बजे मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना पूजन और डोर टू डोर अभियान में सम्मिलित होंगी. दोपहर 15:30 खैरागढ़ में ककरोल चौराहा से उदगर चौराहा तक वह डोर टू डोर अभियान का पार्ट रहेंगी. वहीं पीएम मोदी आज शाम 5 बजे यूपी के रामपुर, बदायूं और संभल जिलों की 15 विधानसभाओं को ध्यान में रखते हुए जनसभा करेंगे

मुरादाबाद और अमरोहा में योगी आदित्यनात करेंगे चुनाव प्रचार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज मुरादाबाद, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के चुनावी दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 1.35 से 2.10 तक ठाकुरद्वारा विधानसभा मुरादाबाद में जनसभा करेंगे. उसके बाद दोपहर 2.30 से 3.10 तक नौगावां विधानसभा अमरोहा में जनसभा करेंगे. वहीं वह शाम 4 बजे से 4.35 तक जेवर विधानसभा गौतमबुद्ध नगर में चुनाव प्रचार करते हुये नजर आयेंगे.

10 मार्च को आयेगा चुनावी परिणाम

वहीं शाम 5 बजे से 6 बजे तक प्रधानमंत्री की वर्चुअल जनसभा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज मोदीनगर गाज़ियाबाद में होगी. गौरतलब है कि यूपी में कुल सात चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा. यूपी विधानसभा में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं. देश में यूपी समेत अन्य चार राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. यूपी में अगला चुनावी रिजल्ट 10 मार्च को आयेगा.

’सुनो योगी-सुनो केजरीवाल’, पीएम मोदी के लोकसभा में बयान के बाद दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर वॉर

संसद में दिए PM Modi के बयान पर घमासान, केजरीवाल ने बताया झूठ, कांग्रेस ने कहा- बिना योजना के लॉकडाउन थोपा था

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया